प्रतापगढ़: एसपी प्रतापगढ़ ने प्रस्तावित कथास्थल रामपुर खागल का निरीक्षण किया, संबंधित को दिए आवश्यक निर्देश
आगामी 18 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य के उत्तराधिकारी रामचंद्र दास के पैतृक गांव में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में देश के कई संत, महात्मा, भजन गायक, सिनेमा स्टार के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है । एसपी प्रतापगढ़ डॉक्टर अनिल कुमार बुधवार की रात्रि 8:30 बजे गांव में पहुंचे।