मनोहरथाना: सागोनी में जागदेव मंदिर के दानपात्र से निकले ₹3 लाख 15 हजार
जागदेव मंदिर का दानपात्र को खोला गया। दानपात्र से कुल 3 लाख 15 हजार रुपये की राशि प्राप्त हुई।कार्तिक अमावस्या पर आयोजित दो दिवसीय जागदेव मेले के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान देवनारायण के दर्शन कर मंदिर में श्रद्धानुसार राशि भेंट की थी। यह राशि मंदिर के दानपात्र में एकत्रित हुई थी। दानपात्र खोलने के बाद प्राप्त राशि की विधिवत गणना की गई।