सिरसागंज: नगर के बैंक में रुपये जमा करने पहुंचे युवक को मदद के बहाने एटीएम ले गया अज्ञात शख्स, रकम लेकर हुआ फरार
फिरोजाबाद के सिरसागंज में इटावा रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया में मोहल्ला खेमगंज निवासी विशाल मंगलवार को 5, 500 रुपये जमा करने पहुंचा था।इसी दौरान पास खड़े एक अज्ञात व्यक्ति ने विशाल से बैंक के बाहर लगे एटीएम के जरिए रुपये जमा करने की बात कही। आरोप है कि एटीएम पर पहुंचने के बाद आरोपी रूपए स्वयं जमा करने का झांसा देकर एटीएम से रुपये निकालकर मौके से फरार हो गया।