पेटलावद: तारखेड़ी धाम पर गंदगी और अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया गया, तहसीलदार मौजूद रहे
शुक्रवार को दोपहर 3 बजे प्रशासनिक अमला तारखेड़ी पहुंचा जंहा सफाई अभियान और अतिक्रमण हटाने को लेकर मुहिम चलाई गई। इस दौरान तहसीलदार मोजुद रहे। गोरतलब है कि तारखेड़ी धाम क्षेत्र में गंदगी और अतिक्रमण होने से श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सफाई और अतिक्रमण हटाये जाने से श्रद्धालुओं को परेशानी से निजात मिलेगी।