पेटलावद: पेटलावद में एक दिवसीय संस्कृति गरबा महोत्सव का आयोजन, बड़ी संख्या में शामिल हुए नगरवासी
16 अक्टूम्बर को रात्रि 08 बजे पेटलावद के बाल उद्यान मैदान पर संस्कृति गरबा महोत्सव का एक दिवसीय आयोजन किया गया। उक्त गरबा महोत्सव संस्कृति गरबा उत्सव समिति एवं नगर वासियों के द्वारा किया गया। महोत्सव में बड़ी संख्या में नगर वासी शामिल हुए। आयोजन की शुरुआत अंबे माता एवं भारत माता की आरती पश्चात हुई। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाए, बच्चे शामिल हुए।