पेटलावद: पेटलावद के गांधी चौक में करंट लगने से राष्ट्रीय पक्षी मोर की हुई मौत
बुधवार को शाम 6 बजे पेटलावद शहर के गांधी चौक में करंट लगने से एक राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई। जानकारी अनुसार गांधी चौक में 11 केवी विद्युत लाइन के तारों की चपेट में आने से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हुई है मोर की मौत होने से मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा पेटलावद वन विभाग को सूचना दी गई जिस पर वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे।