पेटलावद: पेटलावद में बामनिया रोड पर दो बाइकों की टक्कर, 2 युवक और 1 बुजुर्ग घायल
18 अक्टूबर को रात्रि करीब 8:00 बजे पेटलावद शहर के बामनिया रोड पर पेट्रोल पंप के समीप दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार दो युवक व एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा घटना की जानकारी 108 एंबुलेंस को दी गई, जिस पर तत्काल 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची एवं तीनों घायलों को पेटलावद सिविल अस्पताल ले जाया गया।