पेटलावद: पेटलावद थाना प्रभारी प्रदीप वाल्टर का हुआ तबादला, दिनेश शर्मा होंगे नए थाना प्रभारी
मंगलवार दोपहर 4 बजे पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल ने एक आदेश जारी करते हुए पेटलावद थाना प्रभारी प्रदीप वाल्टर को पेटलावद से स्थानांतरित करते हुए कालीदेवी पुलिस थाना पर पदस्थ किया है। तो वहीं पेटलावद के नए थाना प्रभारी के रूप में दिनेश शर्मा को कालीदेवी थाना से भेजा गया है। आपको बता दे की दिनेश शर्मा पूर्व में भी पेटलावद में थाना प्रभारी रहे हैं।