पेटलावद: ग्राम भील कोटड़ा में आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत, पुलिस ने मर्ग कायम किया
आज दिनांक 18 अक्टूबर को शाम करीब 6 बजे रायपुरिया पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम भील कोटडा में आकाशीय बिजली गिरने से शिवराम मेडा नामक युवक की मौत हो गई। उक्त युवक अपने खेत पर पशु चराने गया था, इस दौरान अचनाक आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत हो गई। मामले में पुलिस के द्वारा मर्ग कायम किया गया है एवं आगे की जांच की जा रही है।