कुंदा: बदहाल सड़क के कारण गर्भवती को 2 किमी बाइक से एंबुलेंस तक पहुंचाया
Kunda, Chatra | Sep 9, 2026 *कुंदा (चतरा):* मरगड़ा पंचायत के भारती टोला में बदहाल सड़क लोगों के लिए मुसीबत बनी है। सड़क नहीं होने से परिजनों को गर्भवती महिला को बाइक से 2 किमी दूर दूधमटिया तक ले जाकर एंबुलेंस तक पहुंचाना पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क खराब होने से एंबुलेंस गांव तक नहीं आती। गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और गंभीर मरीजों को बाइक या चारपाई से मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ता ह