भीलवाड़ा: 26 हजार न्यूनतम वेतन समेत 10 मांगों को लेकर श्रमिकों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, निजीकरण, ठेका प्रथा और श्रम कानूनों में बदलाव के विरोध में सोमवार को श्रमिक संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। देश की केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर सीटू सहित विभिन्न श्रमिक संगठनों के कार्यकर्ता मुखर्जी पार्क में एकत्र हुए। यहां से रैली के रूप में नारेबाजी करते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।