बाबा रामदेव जी के प्राकट्य दिवस भादवा बीज पर अनुष्ठान,शोभायात्रा में गूंजे बाबा रामदेव जी के जयकारे
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
काछोला - तहसील क्षेत्र के जाल का खेड़ा गाँव मे रेगर समाज के द्वारा बाबा रामदेव जी महाराज की भादवा बीज के अवसर पर गाँव में भव्य शोभायात्रा और डीजे के साथ धूमधाम से जुलूस निकाला गया।
शोभायात्रा यात्रा का ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया! शोभायात्रा की शुरूआत पर मंदिर के पुजारी रतन लाल जी महाराज ने पूजा आरती की और अखिल भारतीय रेगर महासभा युवा प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष चांदमल जाडोटिया ने बाबा रामदेव जी की जय ,जय बाबा री जयघोष के साथ पुष्प वर्षा करते हुए शोभायात्रा को रवाना किया। यात्रा में बाबा रामदेव जी सुंदर मूर्ति को बेवाण मे विराजित कर गाँव भ्रमण करवाया गया! महिलाओं और बुजुर्गो युवाओ ने उपवास कर बाबा रामदेव जी के प्रति आस्था और भक्ति भाव व्यक्त किया!शोभायात्रा में राजस्थानी वेशभूषा के महिलाओं ने विशेष आभूषणों से श्रृंगार कर यात्रा में भाग लिया!डीजे की धुन पर नाचते हुए यात्रा निकाली!
शोभायात्रा के दौरान पुष्प वर्षा करते हुए ग्रामवासियों ने बाबा रामदेव जी से सुख समृद्धि एवम उत्तम स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की। साम्प्रदायिक सौहार्द के प्रतीक लोकदेवता बाबा रामदेव जी के जन्मोत्सव भादवा बीज को शोभायात्रा के साथ हर्षोल्लास और धूमधाम से समस्त ग्रामवासियों ने मनाया।
इस दौरान अध्यक्ष रात्रिकालीन पाठशाला शिवराज रेगर व्यवस्थापक कैलाशचंद्र रेगर मुकेश कुमार रेगर सामाजिक कार्यकर्ता भगवान लाल,कैलाशचंद्र,जगदीश ,ब्रजराज जितेंद्र कुमार, देबी लाल,चुन्नीलाल,राकेश कुमार,गणेश कुमार,विनोद कुमार, अमरा लाल गोदु लाल चुन्नी लाल भेरू लाल सूरज कुमार,महेंद्र कुमार सहित समाजजनों ने शोभायात्रा में भाग लिया !