बाढ़: बाढ़ के मलाही स्थित भाजपा कार्यालय में सक्रिय सदस्यता हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया
Barh, Patna | Oct 14, 2024 बाढ़ के मलाही स्थित भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा शाम 4 बजे से सक्रिय सदस्यता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय प्रभारी धनराज शर्मा उपस्थित हुए। इस कार्यक्रम के बाद वे बाढ़ के ही सादिकपुर में बूथ संख्या 206 पर बूथ सशक्तिकरण को लेकर भी एक बैठक की।