बाढ़: बाढ़ के बनारसीघाट चौक पर मां दुर्गा की हुई विदाई, नम आंखों से किया गया विसर्जन
Barh, Patna | Oct 13, 2024 शनिवार को रात भर बाढ़ में माँ दुर्गा की मूर्तियों का विसर्जन होता रहा। भक्तों ने नम आंखों से माता की विदाई की। वहीं इस अवसर पर बनारसी घाट चौक पर माता की मूर्तियों का मिलन भी धूमधाम से कराया गया। हज़ारों की संख्या में भक्त गण बाजार चौक पर मिलन उत्सव में शामिल हुए। जय दुर्गे जय दुर्गे की घोष से वातावरण गुंजायमान हो गया और सभी भक्तिमय सागर में डुबकी लगाते नजर आए।