बाढ़: बाढ़ के भागीरथी पेट्रोल पंप पर समाजवादी नेता राम मनोहर लोहिया की 57वीं पुण्यतिथि मनाई गई
Barh, Patna | Oct 12, 2024 बाढ़ के भागीरथी पेट्रोल पंप पर लोहिया जनता दल के द्वारा लगभग 4 बजे महान समाजवादी नेता राम मनोहर लोहिया की 57वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर लोहिया जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्णवीर सिंह यादव उर्फ लल्लू मुखिया तथा उपाध्यक्ष राजू प्रसाद चंद्रवंशी ने राम मनोहर लोहिया के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके आदर्शो को याद किया।