बाढ़: विजयादशमी के शुभ अवसर पर बाढ़ के शिव शक्ति धाम मछलहट्टा में सिंदूरखेल उत्सव का आयोजन किया गया
Barh, Patna | Oct 12, 2024 विजयादशमी के दिन 12 बजे से 3 बजे तक शिव शक्ति धाम मच्छलहट्टा , बाढ़ में बंगाली प्रथा का अनुकरण करते हुए सिंदूरखेल उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैंकड़ों की संख्या में शामिल हुई महिलाओं द्वारा मां दुर्गा की प्रतिमा पर सिंदूर अर्पित कर सभी सुहागिनों ने एक दूसरे को सिंदूर लगाकर अपने सौभाग्य एवं पति की लंबी आयु की कामना की।