बाढ़: बाढ़ के पंचशील नगर में दो पक्षों में जमकर मारपीट, एक-दूसरे पर लगाए आरोप
Barh, Patna | Oct 13, 2024 शनिवार की देर रात दशहरा का मेला देखने गए एक परिवार की महिलाओं के साथ छेड़खानी करने की कोशिश की गयी। जब पति ने छेड़खानी का विरोध किया तो उसी की जमकर पिटाई कर दी गयी। मामला बाढ़ अनुमंडल के बाढ़ थाना क्षेत्र के पंचशील नगर का है। बताया जाता है कि दुर्गा पूजा का मेला देखकर परिवार घर लौट रहा था। तभी कुछ मनचलों के द्वारा छेड़खानी करने की कोशिश की गयी।