सुनेल: सिंचाई के लिए पानी की मांग को लेकर सुनेल तहसील परिसर में किसान बैठे अनिश्चितकालीन धरने पर
गागरीन सिंचाई परियोजना से सिचाई से पानी की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ के बैनर तले ग्राम पंचायत हेमडा व मंगीसपुर के किसानों ने सुनेल तहसील परिसर मे सोमवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है।किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने कहा है कि विधानसभा चुनाव से पहले प्रशासन में आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक मांग पूरी नहीं हुई है। इसलिए वो अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे है।