सुनेल: आहू नदी के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को मारी टक्कर, एक की मौत व दो लोग गंभीर रूप से हुए घायल
सुनेल कस्बे की आहू नदी के पास देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो गंभीर घायल हो गए।तीन लोग बाइक पर सवार होकर भवानीमंडी की ओर से सुनेल आ रहे थे। उसी दौरान आहू नदी के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सुनेल निवासी कमलेश की मौके पर मौत हो गई।