बाह: कस्बा भदरौली में अज्ञात कारणों से फुटवियर की दुकान में लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर हुआ खाक
पिनाहट के कस्बा भदरौली में फुटवियर की एक दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई जिसमें लगभग 3 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। आग की सूचना फायर विभाग को दी गई। फायर विभाग ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और बमुश्किल आग पर काबू पाया। पीड़ित दुकानदार ने प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है।