बाह: बटेश्वर टंकी खाद चौराहे पर गाय से टकराई बाइक, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत बटेश्वर टंकी खाद चौराहे पर एक बाइक सवार व्यक्ति गाय से टकरा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई,और घटना की सूचना एंबुलेंस को दी गई, एंबुलेंस के द्वारा घायल व्यक्ति को इलाज के लिए CHC केंद्र बाह लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर आगरा के लिए रेफर कर दिया।