बाह: पुरा कनेरा मोड़ के पास नहर पुलिया पर अनियंत्रित होकर पलटा यात्री टेंपो, चार यात्री हुए गंभीर रूप से घायल
आगरा बाह मार्ग पर कनेरा मोड़ के पास नहर पुलिया पर एक यात्री टेंपो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें चार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, बताया गया है कि यह सभी लोग पिनाहट से एक समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे, घायल हुए चारों लोगों को एंबुलेंस के द्वारा सीएचसी केंद्र बाह में भर्ती कराया है।