बाह: गांव लखनपुरा खालसा में 9 वर्षीय बच्चे पर जंगली जानवर ने बोला हमला, अस्पताल में इलाज जारी
थाना बसौनी के गांव लखनपुरा खालसा में 9 वर्षीय बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था। तभी एक जंगली जानवर ने बच्चे पर हमला बोल दिया। जब जंगली जानवर को लोगों ने देखा तो अफरा तफरी मच गई। बमुश्किल जंगली जानवर को खदेड़ा गया। घायल अवस्था में बच्चे को को सीएचसी बाह में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार दिया और हायर सेंटर आगरा के लिए रेफर कर दिया।