बाह: गांव पातीरामपुरा में दो पक्षों में हुए विवाद में जमकर चले लाठी डंडे, आधा दर्जन लोग हुए घायल
थाना बासौनी क्षेत्र के अंतर्गत गांव पातीरामपुरा का एक मामला प्रकाश में आया है। जिसमें जादू,टोना टोटका को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया,वहीं विवाद मारपीट में तब्दील हो गया इस दौरान जमकर लाठी डंडे चलने लगे और आधा दर्जन लोग घायल हो गए,घायलों को पुलिस ने CHC केंद्र बाह में भर्ती कराया है। जिनकी हालत गंभीर है उन्हें हायर सेंटर आगरा के लिए रेफर कर दिया है।