बाह: गुमशुदा महिला को थाना खेड़ा राठौर पुलिस ने सकुशल किया बरामद, थाना खेड़ा राठौर पर परिजनों को किया सुपुर्द
थाना खेड़ा राठौर पुलिस का सराहनीय कार्य सामने आया है। जिसमें पीड़ित के द्वारा थाना खेड़ा राठौर पर सूचना दी गई थी कि पीड़ित की पत्नी कस्बा बाह दवा लेने की बात कर चली गई है और तलाश करने पर कोई जानकारी नहीं मिली है। पुलिस ने कंट्रोल रूम,लोगों से पूछताछ, CCTV कैमरे आदि की मदद से महिला को सकुशल बरामद किया है और थाना खेड़ा राठौर पर परिजनों के सुपुर्द किया है।