जलालपुर: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए रेडिएंट के दो छात्र
जलालपुर नगर के रेडिएंट चिल्ड्रेन एकेडमी के दो छात्रों ने राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय प्रदर्शनी में स्थान सुनिश्चित कर लिया। लखनऊ के दिल्ली पब्लिक स्कूल में आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में रेडिएंट के कक्षा 11 के छात्र आयुष पटेल तथा अतुल प्रजापति ने कूड़ा प्रबंधन और वेस्ट मैनेजमेंट मैं शानदार प्रदर्शन किया।