चान्दन: ढोंड़ियातरी गांव में घरेलु कलह में युवक ने खाया कीटनाशक।
Chanan, Banka | Sep 11, 2026 ढोंड़ियातरी गांव में शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे घरेलु कलह से गुस्से में आकर मोहम्मद आसिफ हुसैन ने कीटनाशक दवा खा ली। जिससे उसकी हालत बिगड़ गयी। जानकारी मिलने पर परिजनों ने उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में भर्ती कराया। जहां डाॅक्टर शैलजानंद शुक्ला द्वारा उसका इलाज किया गया।