Public App Logo
#हरदोई 🛑 चोरी की वारदातों का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार कछौना पुलिस ने चोरी किए गए आभूषण और ₹1.57 लाख की नकदी बरामद की हरदोई पुलिस ने थाना कछौना क्षेत्र में हुई अलग-अलग चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए पीली व सफेद धातु के आभूषण, एक मोबाइल फोन और ₹1,57,000 की नकदी बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विनायक शर्मा पुत्र विनोद शर्मा, निवासी ग्राम सुहेना तकिया, थाना कछौना, जनपद हरदोई और पारस पुत्र अशोक, निवासी मंगल बाजार, थाना संडीला, जनपद हरदोई के रूप में हुई है। 🔹 बरामदगी में शामिल— • 04 अदद कंगन पीली धातु • 03 अदद अंगूठी पीली धातु • 02 अदद चेन पीली धातु • 01 अदद नाक की कील • 02 जोड़ी बाली • 01 अदद बिस्कुट • 02 अदद अंगूठी सफेद धातु • 01 अदद कमर पेटी • 17 जोड़ी बिछिया • 05 जोड़ी पायल • मंगलसूत्र, कान के टॉप, लॉकेट व झुमकी • 01 मोबाइल फोन • ₹1,57,000 नगद पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी विनायक शर्मा का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है, जिसमें कछौना और मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र में दर्ज मुकदमे शामिल हैं। कार्रवाई में थाना कछौना पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। 📍 हरदोई | थाना कछौना #Digitalखबर #हरदोई #HardoiPolice #कछौना #CrimeNews #चोरी #गिरफ्तारी #PoliceAction #CrimeNewsUP #UttarPradesh #बरामदगी - Bilgram News