सावन माह और महाशिवरात्रि पर्व को लेकर डीएम-एसपी ने मंशानाथ मंदिर का किया निरीक्षण
हरदोई/बिलग्राम। सावन माह एवं महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक हरदोई ने रविवार को थाना बिलग्राम क्षेत्र स्थित मंशानाथ मंदिर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर एवं आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही पर्व के दौरान ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तैयारियों की जानकारी ली गई।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी में लगे सभी अधिकारी-कर्मचारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने देने और श्रद्धालुओं को सुगम एवं सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
इस दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।
Bilgram, Hardoi | Aug 17, 2026