पचरुखी: बड़कागांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार युवक घायल
बड़कागांव के समीप सोमवार की संध्या 7 बजे अज्ञात वाहन की ठोकर से एक साइकल सवार युवक घायल हो गया। घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से सीवान सदर हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज किया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि तरवारा निवासी गोलू राजा सिवान से साइकल घर लौट रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी।