पचरुखी: जीबी नगर तरवारा थाना पुलिस ने अलग-अलग जगहों से छह शराबियों को किया गिरफ्तार
जीबी नगर तरवारा थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के बहादुरपुर बाजार, भेलपुर चाड़ी और डुमरी से आधा दर्जन शराबियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शराबियों में जितेंद्र महतो,चौकी हसन के गणेश यादव, मनोज साह, लक्ष्मण राम समेत आधा दर्जन लोग शामिल हैं। सभी शराबियों को सोमवार की दोपहर दो बजे सिवान कोर्ट में पेश किया गया।