पचरुखी: पचरुखी प्रखंड सभागार में पंचायत समिति की बैठक आयोजित हुई
पचरुखी प्रखण्ड परिसर स्थित सभागार में सोमवार को तीन बजे दिन में पंचायत समिति की बैठक प्रमुख तारा देवी की अध्यक्षता में आयोजित हुई।इस दौरान पेयजलापूर्ति,विद्युत, सड़क,स्वास्थ्य,शिक्षा,सुरक्षा आदि के मुद्दों पर प्रमुखता से चर्चा हुई।साथ ही बैठक में नए योजनाओं का चयन हुआ।मौके पर उप प्रमुख प्रकाश चंद्र प्रसाद, पंचायत समिति सदस्य अंजनी पांडेय समेत दर्जनों लोग थे।