सिहोरा: लक्ष्य जिला आंदोलन समिति ने भाजपा प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य को सौंपा स्मरण पत्र
सिहोरा को जिला बनाने की मांग को लेकर लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति ने भाजपा नेताओं को चुनाव से पूर्व किए गए वादों की याद दिलाने का अभियान तेज कर दिया है। समिति लगातार भाजपा के उन नेताओं से संपर्क कर रही है जो सिहोरा को जिला बनाने की घोषणा के समय मंच पर मौजूद रहे थे और जिन्होंने चुनाव के दौरान जनता से किए गए वादों को सुना था।