बांसगांव: उनवल में चोरों ने किया धावा, 50 हजार नकद और 3 लाख के जेवर चोरी
गोरखपुर के नगर पंचायत उनवल के वार्ड नंबर 13 में चोरों ने राजकुमार मौर्य के घर को निशाना बनाकर 50 हजार रुपये नकद और करीब तीन लाख रुपये कीमत के जेवरात चोरी कर लिए। चोरी की वारदात में दो सोने की माला, अंगूठी और चेन का लॉकेट शामिल बताया जा रहा है। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया।