प्रेस विज्ञप्ति
जिला जनसंपर्क कार्यालय, नालंदा
दिनांक: 23 अक्टूबर 2026
....................................................
बिहार विधान परिषद् निर्वाचन के मद्देनजर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सरमेरा, अस्थावां एवं बिहारशरीफ के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
बिहारशरीफ, नालंदा। बिहार विधान परिषद् निर्वाचन 2026 के तहत पटना स्नातक एवं पटना शिक्षक निर्वाचन के मद्देनजर आज दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को सहायक निर्वाची पदाधिकारी पटना शिक्षक/स्नातक निर्वाचन क्षेत्र-सह-जिला पदाधिकारी, नालंदा श्रीमती उदिता सिंह एवं पुलिस अधीक्षक,नालंदा श्री हृदयकांत कुमार द्वारा सरमेरा, अस्थावां एवं बिहारशरीफ क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था एवं निर्वाचन संबंधी तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने तथा मतदान केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुदृढ़ रखने का निर्देश दिया।
वहीं, पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण सुनिश्चित किया जा सके।
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Election Commission of India
Chief Electoral Officer, Bihar
Bihar Police
नालन्दा पुलिस
Nalanda, Bihar | Oct 23, 2026