जमुई: पुलिस इनकाउंटर में घायल हुए छात्रा के साथ छे^ड़^खा^नी का मुख्य अभियुक्त नन्दन यादव, हरेराम का टूटा पैर
टाउन थाना क्षेत्र के कुंदर डैम मार्ग पर अवस्थित मडवा पहाड़ी के पास छात्रा के साथ शरारती तत्वों द्वारा छे^ड़^खा^नी करने व दु^र्व्य^व^हा^र करने मामले का मुख्य अभियुक्त नंदन यादव पुलिस की गोली से घायल हो गया, जबकि भागने के दौरान दूसरा अभियुक्त हरेराम यादव का पैर टूट गया है। दोनों अभियुक्तों को पुलिस प्रशासन द्वारा मंगलवार को दिन के 11:30 बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर की टीम की निगरानी में दोनों का इलाज किया जा रहा है। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सदर अस्पताल के चारों तरफ पुलिस पदाधिकारी वह जवानों की तैनाती की गई है। घायल अभियुक्तों से मिलने के लिए किसी भी मीडिया कर्मी या अन्य लोगों को नहीं दिया जा रहा है। सभी लोगों को घायल अभियुक्तों से दूर रखा गया है। देखने के लिए सदर अस्पताल में स्थानीय लोगों की काफी भीड़ लगी हुई है। लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। अभियुक्त को गोली मारने मामले में लोग पुलिस प्रशासन की प्रशंसा भी कर रहे हैं। दोनों का इलाज कई सुरक्षा के बीच सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है घटना की विस्तार पूर्वक जानकारी कुछ ही देर में एसपी विश्वजीत दयाल प्रेस वार्ता के दौरान देंगे। घटना के संवेदनशीलता को देखते हुए मुंगेर प्राक्षेत्र के डीआईजी भी जमुई पहुंचे हुए हैं। #jamuiPolice #jamui #jamuitopnews #spjamui #CrimeNews #viral #viralreelsシ #digmunger #sdpojamui #incounter
Jamui, Jamui | Sep 22, 2026