उज्जैन: महाकाल मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं से अभद्रता और मारपीट, रेस्टोरेंट संचालकों का वीडियो हुआ वायरल 😡📹
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के गेट नंबर एक के पास स्थित शिवम रेस्टोरेंट के संचालकों द्वारा बाहर से दर्शन के लिए आए यात्रियों के साथ अभद्रता और मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रेस्टोरेंट संचालक और उनके साथी यात्रियों को धक्का देते और हाथापाई करते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि विवाद की असल वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है, लेकिन इस घटना ने उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और स्थानीय व्यापारियों के रवैये पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस प्रशासन से मामले में सख्त कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है।
#UjjainNews #Mahakaleshwar #ViralVideo #UjjainPolice #siti24ujjain