उज्जैन: सिंहस्थ 2028 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, मेला प्राधिकरण अध्यक्ष ने किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण 🚧⛺
आगामी सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर सिंहस्थ मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल पहली बार निर्माण स्थलों की जमीनी हकीकत जानने पहुंचे। जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम के साथ उन्होंने हरियाखेड़ी जल आवर्धन परियोजना सहित तीन प्रमुख निर्माणाधीन परियोजनाओं का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों से निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और समय-सीमा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जल परियोजना के निरीक्षण से स्पष्ट है कि सिंहस्थ में करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए पानी की व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखा गया है। मौके पर सांसद अनिल फिरोजिया, महापौर मुकेश टटवाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
#UjjainNews #Simhastha2028 #UjjainDevelopment #UjjainSmartCity #siti24ujjain