उज्जैन: पालतू गाय की मौत के बाद रैबीज का खौफ, एक ही परिवार के 9 लोगों को लगे एंटी रैबीज इंजेक्शन 🐄💉
उज्जैन जिले की घट्टिया तहसील के रूढ़हेड़ा गांव में रैबीज संक्रमण की आशंका के चलते हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, करीब सात दिन पहले विष्णुलाल की गाय को एक पागल कुत्ते ने काट लिया था, जिसके बाद गाय का व्यवहार असामान्य हो गया और शनिवार को उसकी मौत हो गई। क्योंकि परिवार के लोग पिछले कई दिनों से उसी गाय का दूध पी रहे थे, इसलिए एहतियात के तौर पर परिवार के सभी 9 सदस्य उज्जैन के चरक भवन अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों की सलाह पर परिवार के सभी लोगों को तत्काल एंटी रैबीज वैक्सीन लगाई गई और लोगों से जानवरों के काटने पर लापरवाही न बरतने की अपील की गई है।
#UjjainNews #RabiesAwareness #HealthAlert #UjjainUpdate #siti24ujjain