उज्जैन: दाऊदी बोहरा समाज ने धूमधाम से मनाया ईदमिलादुन्नबी का पर्व, शहर में निकला विशाल चल समारोह 🕌✨
उज्जैन में दाऊदी बोहरा समाज द्वारा पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिवस 'ईदमिलादुन्नबी' पूरे हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कमरी मार्ग स्थित मजार-ए-नजमी से एक विशाल और भव्य चल समारोह निकाला गया, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ वापस कमरी मार्ग पर संपन्न हुआ। जुलूस में समाज के 2 स्काउट बैंड, ऊंट, घोड़े और बग्घियां शामिल थीं, जिसमें बच्चे सामाजिक वेशभूषा में सजे हुए नजर आए। शहर में जगह-जगह सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने पुष्प वर्षा कर इस चल समारोह का भव्य स्वागत किया और भाईचारे का संदेश दिया।
#UjjainNews #EidMiladUnNabi #DawoodiBohra #UjjainCity #siti24ujjain