गिरिडीह: गिरिडीह स्टेशन रोड पर टोटो में प्रतिबंधित मांस पकड़ा गया, पुलिस जांच में जुटी, हंगमा और विरोध
गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड में शुक्रवार सुबह 8 बजे प्रतिबंधित मांस ले जाते एक टोटो को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया।इस दौरान जोरदार हंगामा हुआ।घटना के विरोध में कुछ युवक रोड पर आ गए और फिर काफी देर तक हंगामा हुआ।यहां रोड जाम की स्थिति बनने लगी। सूचना मिलते ही मौके पर नगर थाना पुलिस पहुंची और लोगों को समझा बूझाकर मामले को शांत किया।