गिरिडीह: गिरिडीह में झाड़ी से घायल गाय बरामद, ग्रामीणों ने बचाया, नगर थाना पुलिस ने जांच शुरू की
गिरिडीह सीआरपीएफ कैंप के बगल में झिंझरी मोहल्ला स्थित एक झाड़ी में स्थानीय ग्रामीणों ने गुरुवार की देर शाम 8 बजे घायल अवस्था में एक गाय को बरामद किया है। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों के द्वारा गाय को छुपा कर रखा गया था स्थानीय लोगों को जब इसकी भनक लगी तो स्थानीय युवक वहां पहुंचे। इन लोगों को देखते ही वे लोग भाग निकला।