गिरिडीह: डीसी ऑफिस सभागार में उपायुक्त की अध्यक्षता में पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन को लेकर हुई बैठक
डीसी ऑफिस सभागार में गुरुवार को 4 बजे उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में पल्स पोलियो अभियान के सफल क्रियान्वयन व संचालन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। बैठक में इसमें आगामी 12 अक्टूबर से शुरू होने वाले तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तैयारियों की समीक्षा की गई तथा सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।