गिरिडीह: भेलवाघाटी पुलिस ने हत्या के आरोपी मां-बेटे को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, दोनों को भेजा जेल
भेलवाघाटी थाना पुलिस ने हत्या के आरोपी मां बेटे को गिरफ्तार कर गुरुवार को 12 बजे सिविल कोर्ट में पेश किया।जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।जेल भेजने से पहले आरोपीयों का मेडिकल जांच सदर अस्पताल में करवाया गया।बताया गया कि पुरहरा डूमरबकी निवासी घनश्याम यादव की पत्नी पनवा देवी और इनके 20 वर्षीय पुत्र विकास कुमार की गिरफ्तारी हुई है।