गिरिडीह: मोहलीचुवा में नशे में गाली-गलौज और मारपीट करने के आरोप में एक युवक गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल
नगर थाना पुलिस ने मोहलीचुवा चौहान निवासी महेंद्र डोम के 23 वर्षीय पुत्र गोपी डोम को नशे की हालत में गाली गलौज और मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार कर गुरुवार को 1 बजे सिविल कोर्ट में पेश किया। जहां से इसे जेल भेज दिया गया।जेल भेजने से पहले आरोपी का मेडिकल जांच सदर अस्पताल में करवाया गया।