गिरिडीह: उपायुक्त ने 'तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0' का समाहरणालय परिसर से किया शुभारंभ
समाहरणालय परिसर से गुरुवार को 3 बजे उपायुक्त रामनिवास यादव ने राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत 'तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता वाहन को रवाना किया। आगे उपायुक्त ने उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को तंबाकू के सेवन से दूर रहने की शपथ दिलाई और हस्ताक्षर कर नशे से दूर रहने की सलाह दी।