मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संवाद-योजना वर्ष 2026-27 के अंतर्गत बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित सोन सभागार में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नवांकुर संस्थाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई तथा आगामी गतिविधियों के प्रभावी संचालन के संबंध में चर्चा की गई।
बैठक में वर्चुअल माध्यम से टास्क मैनेजर श्री दरियाव सिंह सूर्यवंशी एवं संभाग समन्वयक श्री भीम सिंह डामोर शामिल हुए। इस दौरान जिला समन्वयक श्री उमेश पाण्डेय, विकासखंड समन्वयक श्री सरिमन साकेत एवं श्री फत्ते सिंह सहित विभिन्न विकासखंडों की नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक में नवांकुर संस्थाओं की भूमिका, निर्धारित गतिविधियों के क्रियान्वयन तथा समाज में जनजागरूकता बढ़ाने से संबंधित कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने संस्थाओं को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में जनभागीदारी बढ़ाने के लिए निर्देशित किया।
इस अवसर पर नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में संचालित सामाजिक सरोकार एवं जनजागरूकता संबंधी गतिविधियों की जानकारी प्रस्तुत की। बैठक में आगामी कार्ययोजना के अनुरूप गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा जन अभियान परिषद के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए समन्वित प्रयास करने पर जोर दिया गया।
#anuppur
@jansamparkmp
1 views | Anuppur, Madhya Pradesh | Oct 28, 2026