अनूपपुर ब्रेकिंग: बिना फाटक की खूनी क्रॉसिंग पर फिर गरजा मौत का पहिया! एमपीपीजीसीएल की लोको ट्रेन और पिकअप में भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत, 6 जिंदगी-मौत के बीच संघर्षरत
चचाई/अनूपपुर:
शहडोल संभाग के अनूपपुर जिले के चचाई थाना क्षेत्र में लापरवाही ने एक बार फिर हंसते-खेलते परिवारों को उजाड़ दिया है। मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड (MPPGCL) चचाई प्लांट का रेलवे इंजन (लोको ट्रेन) जो कि सगमा साइडिंग की ओर जा रहा था, संजय नगर के पास भीषण हादसे का शिकार हो गया। साप्ताहिक बाजार के समीप बिना फाटक वाली रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय लोको ट्रेन और एक पिकअप वाहन की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।
इस दिल दहला देने वाले हादसे में पिकअप चालक का सिर धड़ से अलग हो गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, वाहन में सवार 6 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।