कलेक्टर श्री रत्नाकर झा के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती संजीता भगत के मार्गदर्शन में जमुना-कोतमा क्षेत्रीय मुख्यालय एवं वर्कशॉप में महिला एवं बाल संरक्षण संबंधी कानूनों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न से संरक्षण अधिनियम (POSH), घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, वन स्टॉप सेंटर, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम तथा पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों एवं उपलब्ध सहायता सेवाओं से अवगत कराते हुए सुरक्षित और सम्मानजनक कार्यस्थल के महत्व पर जोर दिया गया। बताया गया कि कार्यस्थल पर किसी भी प्रकार के लैंगिक उत्पीड़न की स्थिति में संबंधित प्रावधानों के तहत शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। घरेलू हिंसा अथवा अन्य संकट की स्थिति में वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से उपलब्ध सहायता एवं संरक्षण सेवाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया भी समझाई गई।
कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की सहायक संचालक श्रीमती मंजूषा शर्मा, स्थानीय परिवाद समिति की अध्यक्ष श्रीमती सुमिता शर्मा, अधिवक्ता एवं क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी श्री राजेश खन्ना, क्षेत्रीय अधिकारी कार्मिक श्री ज्योति कुमार, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी श्री अशोक कुमार त्रिपाठी, पर्यवेक्षक श्रीमती सीमा सिंह तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से श्री मुसाफिर प्रजापति एवं श्री भगवान दास मिश्रा सहित क्षेत्रीय मुख्यालय में कार्यरत महिलाएं उपस्थित रहीं।
#anuppur
@jansamparkmp
1 views | Anuppur, Madhya Pradesh | Oct 28, 2026