खलीलाबाद बोर्ड बैठक में बड़ा संदेश, विधायक अंकुर राज तिवारी बोले- विकास में बाधा बनी अनियमितताओं पर होगी कार्रवाई
संतकबीरनगर के खलीलाबाद नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में विकास कार्यों, सड़क, नाली और जल निकासी जैसी जनसमस्याओं को लेकर गंभीर चर्चा हुई। बैठक के दौरान कई सभासदों ने नगर क्षेत्र में विकास कार्यों की धीमी गति और कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाया।
सभासदों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। विधायक ने विशेष रूप से 25 वार्डो के सभासद मौजूद रहे कई इलाकों में जल निकासी, नालियों की सफाई और खराब सड़कों की समस्याओं का तत्काल समाधान कराने को कहा।
बैठक में विधायक ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनता की सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को पारदर्शिता के साथ विकास कार्य कराने और सभी योजनाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र के विकास में यदि किसी प्रकार की अनियमितता, भ्रष्टाचार या वित्तीय गड़बड़ी सामने आती है तो उसकी जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि जनप्रतिनिधियों की अनदेखी कर कोई भी विकास कार्य नहीं कराया जाएगा।
बैठक में संत कबीर नगर के सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद खलीलाबाद सदर विधायक अंकुर राज तिवारी खलीलाबाद के अध्यक्ष जगत जायसवाल अधिशासी अभियंता अवधेश भारती, नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी एवं सभी 25 वार्डों के सभासद मौजूद रहे।
Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jun 10, 2026